ब्रेकिंग
बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल

पिता ने कहा-खुद कमा के दिखाओ..फिर YouTube पर 650 वीडियो देख बैंक लूटने गया BSC का छात्र

Kanpur Crime News: UP के कानपुर से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां बीएससी का छात्र यू-ट्यूब पर लूट के वीडियोज देखकर एसबीआई बैंक को लूटने चला गया।

kanpur bank loot
छात्र ने की बैंक लूटने की कोशिश
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Kanpur Crime News: कानपुर में बीएससी के एक छात्र ने बैंक लूटने के लिए पहले पूरी तैयारी की। करीब 45 दिनों तक वो यू-ट्यूब पर लूट की 650 से अधिक वीडियोज देखी फिर चल पड़ा बैंक को लूटने। दरअसल छात्र के पिता ने बेटे को कमाने के लिए कहा था। उसके पिता ने उसे अपने पैरों पर खड़ा होकर खुद के लिए कुछ करने की नसीहत दी थी। जिसके बाद युवक ने बैंक लूटने की ही प्लानिंग कर ली।


कानपुर में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे एक युवक साइकिल से घाटमपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पतारा ब्रांच के बाहर पहुंचा। इसके बाद तमंचा, चाकू, सूजा और सर्जिकल ब्लेड लेकर बैंक के अंदर घुसा। गार्ड ने जब उसे रोका तो उसने चाकू से गार्ड के ऊपर हमला कर दिया। जिसके बाद बैंक के कर्मचारियों ने युवक को बड़ी मुश्किल से काबू करके रस्सी से बांध दिया। इस दौरान बैंक मैनेजर समेत तीन बैंककर्मी घायल भी हो गए। घटना की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। पुलिस ने फौरन आरोपी को अरेस्ट कर लिया लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि पकड़े जाने के बाद भी युवक की अकड़ नहीं गई और पूरी हेकड़ी दिखाते हुए वो जेल गया। आपको बता दें कि आरोपी का नाम लविश मिश्रा है और वो बीएससी थर्ड ईयर के साथ आईआईटी भी कर रहा है। आरोपी का बड़ा भाई अभय मिश्रा दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और उसके पिता अवधेश मिश्रा किसान हैं।


पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की और उसके मोबाइल फोन की जांच की तो हैरान कर देने वाली बात भरा सामने आयी। युवक ने पैसे कमाने के लिए शॉर्टकट तरीका अपनाने की सोची। और वह यूट्यूब पर बैंक लूटने के वीडियो देखने लगा। जांच में पता चला है कि पिछले कई दिनों से आरोपी यूट्यूब पर बैंक लूटने के वीडियो देख रहा था। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता