ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

पति की हत्या कर पॉकेट में रखे शक्तिवर्धक दवा के 8 रैपर, पुलिस से कहा-'ओवरडोज से हुई मौत'

Kanpur Crime News: कानपुर में एक महिला ने अपने ही पति का कत्ल कर दिया। अपने प्रेमी से साथ मिलकर महिला ने अपने पति के मर्डर की साजिश रची फिर उसकी हत्या कर दी।

 Kanpur Crime News
पत्नी ने की पति की हत्या
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Kanpur Crime News: कानपुर से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का मर्डर कर दिया है। घटना कानपुर से बिठूर इलाके की है। आरोपी पत्नी ने मर्डर की बात छिपाने के लिए अपने पति के जेब में शक्तिवर्धक टैबलेट के 8 रैपर रख दिये और पुलिस को बताया कि इस टैबलेट के ओवरडोज से उसके पति की मौत हो गई है। मृतक आबिद के साले सलीम ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन और आबिद की पत्नी शबाना का फोन आया था और उसने बताया था कि शक्तिवर्धक गोलियों के ओवरडोज की वजह से आबिद की मौत हो गई है। ऐसे में जब पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस ने प्रारंभिक जांच करके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में आने के बाद सबके होश उड़ गए।


पति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की

पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने जब आरोपी पत्नी शबाना से सख्ती से पूछताछ की तब मर्डर की कहानी सामने आई। दरअसल सोशल मीडिया के जरिये शबाना की दोस्ती रेहान नाम के युवक से हो गई थी। दोनों का मिलना जुलना भी शुरू हो गया। रेहान उन्नाव के बांगरमऊ का रहने वाला है। जब आबिद घर पर नहीं होता था तो वह अक्सर शबाना से मिलने आता था। इस दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए। आबिद को जब शक हो गया तब घर में कलेश होने लगा। आखिर में तंग आकर शबाना ने आबिद को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला और रेहान को भी इसमें शामिल कर लिया।


प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर की हत्या

रेहान ने अपने एक दोस्त विकास को भी अपने साथ मर्डर के प्लान में शामिल कर लिया। घटना की रात को जब पति आबिद सो गया तो शबाना ने चुपचाप रेहान और उसके दोस्त विकास को घर में बुला लिया। फिर तीनों ने मिलकर गला दबाकर आबिद की हत्या कर दी। आबिद की हत्या का शक किसी पर ना जाए इसलिए शबाना ने पहले ही मेडिकल स्टोर से आठ शक्तिवर्धक कैप्सूल मंगा लिए थे और इनके रैपर को मृत आबिद के जेब में रख दिया था। रात में हत्या करने के बाद शबाना ने सुबह शोर मचाना शुरू कर दिया कि आबिद की मौत हो गई है। फिर पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल इस केस में पुलिस ने हत्या के आरोपी शबाना और उसके प्रेमी रेहान को गिरफ्तार कर लिया है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता