ब्रेकिंग
पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल

कलयुगी मां की घिनौनी करतूत, दूसरे पति के साथ मिलकर नाबालिग बेटी को बेचने की कोशिश

KAIMUR: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां दूसरे पति के साथ मिलकर सगी मां ने अपने कलेजे के टूकड़े को बेचने की कोशिश की। पैस

कलयुगी मां की घिनौनी करतूत, दूसरे पति के साथ मिलकर नाबालिग बेटी को बेचने की कोशिश
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

KAIMUR: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां दूसरे पति के साथ मिलकर सगी मां ने अपने कलेजे के टूकड़े को बेचने की कोशिश की। पैसे की लालच में एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी को शादी के नाम पर बेचने का ऐसा कदम उठाया कि अब दोनों सलाखों के पीछे है। बच्ची को परवरिश के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना कैमूर के चैनपुर की है। जहां पैसे की लालच में कोई सगी मां इस कदर गिर सकती है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा। लेकिन यह बात सही है इस कलयुगी मां ने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। महिला पर अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची को बेचने का आरोप है। खुद उसकी बेटी ने पुलिस और अपने परिवार के सदस्यों को यह बातें कही। 


नाबालिग बच्ची की दादी ने बताया कि वे जयरामपुर की रहने वाली हैं। उनके बेटे रामाशीष बिंद की शादी 16 साल पहले कश्मीरा देवी के साथ हुई थी। जिसके बाद एक बेटी को जन्म देने के बाद उनकी बहू कश्मीरा पति को छोड़ दूसरे लड़के के साथ फरार हो गयी और बाद में उस लड़के से शादी रचा ली। इस दौरान नन्ही बच्ची की परवरिश उनकी दादी कर रही थी कि तभी दो साल बाद बच्ची की मां बेटी को लेने आई और उसे अपने साथ जबरन ले गयी। तब से वह उसके पास है। 


बच्ची 15 साल की अब हो गयी है लेकिन सगी मां ने अपनी नाबालिग बच्ची को भी नहीं छोड़ा। अपने दूसरे पति के साथ मिलकर उसने बेटी का सौदा कर दिया। पैसे की लालच में दूसरे पति के साथ मिलकर उसने नाबालिग बेटी को यूपी के इटावा में बेचने की कोशिश की। शादी के नाम पर सौदा भी कर लिया था लेकिन जैसे ही इस बात की जानकारी लड़की को हुई वह इसका विरोध करने लगी।


लड़की द्वारा विरोध किए जाने पर उसे सगी मां और सौतेले पिता ने जमकर पिटाई भी कर दी। एक दिन लड़की किसी तरह नजर बचाकर वहां से भाग गयी। भागने के बाद वह अपने पहले पिता और दादी के पास पहुंच गयी और अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद चैनपुर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की की मां और उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ की जा रही है। 


वही चाइल्डलाइन और बाल संरक्षण इकाई की टीम भी मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बच्चियों को अपने साथ ले गयी। चैनपुर पुलिस ने बताया कि बच्ची की दादी ने यह शिकायत की थी कि उनकी पोती को सौतेले पिता और उसकी सगी मां के द्वारा बेचने की कोशिश की जा रही थी। बच्ची किसी तरह से वहां से भाग निकली। पुलिस ने कार्रवाई  करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची को परवरिश के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा गया है। इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता