ब्रेकिंग
Patna News : पटना में 60 साल पुरानी लीज खत्म! 432 एकड़ जमीन होगी फ्री-होल्ड, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक?नेपाल में फ्लैश फ्लड, बिहार में बढ़ी टेंशन! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, इन इलाकों पर नजरनेपाल में तबाही के बाद बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ाBihar News : बिहार के हर जिले में बनेगी साइंस सिटी! जीविका दीदियों को 25 लाख सोलर का बड़ा टारगेट, CM सम्राट ने दिए ये निर्देशBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्टPatna News : पटना में 60 साल पुरानी लीज खत्म! 432 एकड़ जमीन होगी फ्री-होल्ड, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक?नेपाल में फ्लैश फ्लड, बिहार में बढ़ी टेंशन! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, इन इलाकों पर नजरनेपाल में तबाही के बाद बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ाBihar News : बिहार के हर जिले में बनेगी साइंस सिटी! जीविका दीदियों को 25 लाख सोलर का बड़ा टारगेट, CM सम्राट ने दिए ये निर्देशBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट

अपने कलेजे के टुकड़े को लावारिस हालत में छोड़ भागी महिला, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

KAIMUR: कहा जाता है कि पूत कपूत हो सकता है लेकिन माता नहीं होती कुमाता लेकिन कैमूर के मोहनियां में आज शाम एक कलयुगी मां की करतूत सामने आई। जिसने अपने जिगर के टुकड़े को लावारिस

अपने कलेजे के टुकड़े को लावारिस हालत में छोड़ भागी महिला, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कहा जाता है कि पूत कपूत हो सकता है लेकिन माता नहीं होती कुमाता लेकिन कैमूर के मोहनियां में आज शाम एक कलयुगी मां की करतूत सामने आई। जिसने अपने जिगर के टुकड़े को लावारिस हालत में छोड़ दिया। 2 साल के मासूम बेटे को रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बिठा खूद रफूचक्कर हो गई। 


यह सब वहां मौजूद लोग देख रहे थे। उन्हें लगा कि महिला बाथरुम गयी होगी लौटकर आएगी। लेकिन जब काफी देर हो गया और महिला बच्चे को लेने नहीं पहुंची। बच्चे को रोता देख उसे गोद में उठाया गया और काफी देर तक मां के आने का फिर इंतजार करने लगे। जब महिला नहीं लौटी तब लोगों ने इसकी सूचना डायन 112 को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चे को अपने साथ मोहनियां थाने ले गयी। जिसके बाद इसकी सूचना चाइल्डलाइन को दी गयी। बच्चे को चाइल्डलाइन को सौंपा जाएगा। 


इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि एक महिला बच्चे को गोद में लिए हुए आई थी और डड़वा ओवर ब्रिज के नीचे बच्चे को बिठाकर कहीं चली गई। उन्हें लगा कि बाथरुम गयी होगी आ जाएगी लेकिन घंटों बीतने के बाद भी वह अपने कलेजे के टुकड़े को लेने नहीं पहुंची।  तब इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। महिला कौन थी और कहां से आई थी इस संबंध में कुछ भी पता नहीं चल पाया है।





रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता