ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

फेसबुक वाले प्यार में प्रेमिका को मिला धोखा, पहले बंद कमरे में शादी की फिर फरार हुआ प्रेमी

KAIMUR: कहते हैं प्यार अंधा होता है जो ना उम्र देखता है, ना चेहरे का रंग और ना ही उसकी जाति. कुछ ऐसा ही मामला समस्तीपुर की इंटर की छात्रा के साथ हुआ. छात्रा को कैमूर के युवक से फेस

फेसबुक वाले प्यार में प्रेमिका को मिला धोखा, पहले बंद कमरे में शादी की फिर फरार हुआ प्रेमी
First Bihar
3 मिनट

KAIMUR: कहते हैं प्यार अंधा होता है जो ना उम्र देखता है, ना चेहरे का रंग और ना ही उसकी जाति. कुछ ऐसा ही मामला समस्तीपुर की इंटर की छात्रा के साथ हुआ. छात्रा को कैमूर के युवक से फेसबुक से पहले दोस्ती हुई, फिर बढ़ा प्यार और मोहनिया बुलाकर बंद कमरे में दोनों ने शादी की और बाद में युवक उसे धोखा देकर फरार हो गया. ये मामला दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से चल रहा था. इन डेढ़ सालों में ना तो लड़के ने अपनी प्रेमिका को कोई फोटो भेजा और ना ही कभी वीडियो कॉलिंग पर बात की. इन दोनों के बीच फेसबुक के बाद वाट्सएप पर चैटिंग होने लगी जिस दौरान लड़का अपनी प्रेमिका को अश्लील फोटो और वीडियो भी भेजा करता था. 


लड़की ने कई बार अपनी फोटो भी लड़के को भेजी लेकिन लड़का हमेशा किसी और का फोटो भेजा करता था. प्रेमिका के बहुत कहने पर एक बार युवक ने वीडियो कॉलिंग की जिसमें युवक की उम्र काफी ज्यादा दिख रही थी. फिर भी प्रेमिका उसे दिल से चाहती थी और उसे ही अपना पति भी मान चुकी थी जिसके बाद प्रेमी ने अपने परिवार और भगवान की कसमें खाकर शादी के लिए उसे 25 जनवरी को मोहनिया बुलाया और अपना पता रोहतास जिले के शिवसागर का बताया. दुर्गावती थाना क्षेत्र स्थित कर्णपुरा गांव के समीप सड़क किनारे किराए पर एक कमरा बुक किया और अपनी प्रेमिका को ले जाकर बंद कमरे में शादी की और फिर उसके साथ दो दिनों तक शारीरिक संबंध बनाया और फिर धोखा देकर भाग निकला. 


प्रेमिका के मुताबिक उसका प्रेमी 40 से अधिक वर्ष का है. लेकिन प्रेमिका की मानें तो उसने दिल से प्यार किया था. यह प्यार पिछले डेढ़ साल से चल रहा था. प्रेमिका ने बताया कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवक उसे मोहनिया बस स्टैंड ले गया और पटना जाने वाली बस पर बैठा दिया. जब युवती ने उसका फोटो लेना चाहा तो उसने मना कर दिया और वहां से कह कर चला गया कि वो समस्तीपुर आएगा. जिसके बाद उसका नम्बर भी बन्द हो गया. इसके बाद प्रेमिका अपनी मां के साथ समस्तीपुर से मोहनिया थाने पहुंची जहां उसने अपनी आपबीती पुलिस के सामने रखी. 


शिकायत दर्ज होने के बाद मोहनिया पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई. दुर्गावती थाना क्षेत्र स्थित कर्णपुरा गांव के मकान मालिक और वहां रहने वाले अन्य किरायदारों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही प्रेमी द्वारा उसके बताये गए पते पर जब जानकारी ली गयी तो वहां उस नाम का कोई व्यक्ति ही नहीं मिला.