ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

बिहार: युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के बाहर मिला खून से सना शव; इलाके में सनसनी

KAIMUR: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने खेत में पटवन करने गए एक युवक की पीट

बिहार: युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के बाहर मिला खून से सना शव; इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने खेत में पटवन करने गए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गांव के बधार में युवक का खून से सना शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के नोनार गांव की है।


मृतक की पहचान नोनार गांव निवासी सच्चिदानंद सिंह के 40 वर्षीय बेटे नीरज सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीरज सिंह खेत के पटवन करने के लिए गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर बधार में गया हुआ था, जहां किसी अपराधी ने उनके सिर को ईंट पत्थर से कुच कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। परिजनों ने अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने कलेक्ट किए हैं। मोहनिया डीएसपी ने बताया कि पुलिस और एफएसएल की टीम जांच कर रही है। मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। फिलहाल परिजनों ने किसी पर आशंका व्यक्त नहीं किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता