ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के 8 सौदागर, भारी मात्रा में नशे की इंजेक्शन बरामद

KAIMUR: कैमूर की मोहनिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया शहर के वार्ड संख्या सात में छापेमारी कर नशे के आठ सौदागरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कुछ लोग मौके से फरार हो गए

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के 8 सौदागर, भारी मात्रा में नशे की इंजेक्शन बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर की मोहनिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया शहर के वार्ड संख्या सात में छापेमारी कर नशे के आठ सौदागरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कुछ लोग मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में नशे की इंजेक्शन और अन्य सामानों का बरामद किया है।


गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 80 पीस प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन, करीब 200 पीस नीडल, 1600 रुपए कैश और चार मोबाइल फोन को बरामद किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी मोहनिया थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तार लोगों में नशीला इंजेक्शन बेचने वाले तो कुछ नशे का सेवन करने वाले लोग शामिल हैं।


मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कैमूर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनिया के वार्ड संख्या सात में इंजेक्शन लेने वाले लोग जुटे हुए हैं। सूचना के आधार पर टीम का गठन कर छापेमारी की गई, जहां से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है और इस काले कारोबार में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।