ब्रेकिंग
जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

बिहार: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली; एक शख्स की मौत

KAIMUR: कैमूर में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाना शुरू कर दिया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर

बिहार: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली; एक शख्स की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाना शुरू कर दिया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने एक शख्स को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के मुगलपूरवा टोला की है।


बताया जा रहा है कि सभी लोग चैनपुर शहर के मुगलपूरवा टोला के रहने वाले हैं। जहां दोनों पक्षों के बीच ढाई डिसमिल जमीन का विवाद चल रहा था। पीड़िक पक्ष के लोग उक्त जमीन पर मकान बनवा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान गोलीबारी में दो लोगों को गोली लग गई। बाद में परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।


सदर अस्पताल भभुआ के इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर एस के प्रसाद ने बताया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर से रेफर किए हुए दो लोग आए हुए हैं। दोनों को गोली जैसी चीज लगी है। एक की मौत हो गई है दूसरे को प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शरीर के कई जगहों पर गोली जैसे जख्म के निशान मिले हैं।


चैनपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि गोलीबारी की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। जमीनी विवाद में दो लोगों को गोली मारी गई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है दूसरा हायर सेंटर रेफर हो गया है। घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता