ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बर्थडे पर पति ने गिफ्ट किया मोबाइल, रॉन्ग नंबर वाले से पत्नी को हुआ प्यार, हस्बैंड को छोड़कर भाग गई

KAIMUR : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. इस घटना के बाद गांव में काफी हंगामा हो गया. बत

बर्थडे पर पति ने गिफ्ट किया मोबाइल, रॉन्ग नंबर वाले से पत्नी को हुआ प्यार, हस्बैंड को छोड़कर भाग गई
First Bihar
4 मिनट

KAIMUR : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. इस घटना के बाद गांव में काफी हंगामा हो गया. बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चे भी हैं लेकिन जिस युवक के साथ वह भागी है. वह लड़का अभी नाबालिग है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.


घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना इलाके की है, जहां से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल दो बच्चों की मां को एक नाबालिग लड़के से प्यार हो गया और दोनों घर से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि दोनों का संपर्क रॉन्ग कॉल से हुआ था. दोनों लगभग 4 महीने से एक दूसरे से फोन पर बात कर रहे थे. लड़का मैट्रिक का छात्र है, जो  कैमूर जिले में कल मैट्रिक का परीक्षा देने वाला था. आरोप है कि कई बार नाबालिग लड़के ने महिला को भभुआ और मोहनिया बुलाकर उसके साथ संबंध बनाया. 


महिला पहले से शादीशुदा है उसका एक बेटा और एक बेटी भी है. इस बात की जानकारी महिला के ससुराल वालों को जब लगा तो वह महिला को रखने से इंकार करने लगे. अब महिला नाबालिग लड़के के साथ रहना चाहती है.  अब लड़का लड़की से बातचीत के अलावा संबंध बनाने से पूरी तरह इंकार कर रहा है. 


बताया जा रहा है कि बर्थडे के दिन महिला को उसके पति ने मोबाइल गिफ्ट किया था. वह हमेशा अपने पास ही मोबाइल परखती थी. महिला ने बताया 4 महीना पहले उसे एक रॉन्ग नंबर से कॉल आया था. कई बार मन करने के बाद भी युवक उसे कॉल करता था. महिला ने उसका नंबर जब ब्लैक लिस्ट में डाला तो युवक नंबर चेंज कर के महिला से बात करने लगा. महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने कई बार भभुआ और मोहनिया बुलाया, इस दौरान तीन-चार बार उसने शारीरिक संबंध भी बनाया.


वहीं दूसरी ओर आरोपी नाबालिग लड़का का कहना है कि कल से होने वाले मैट्रिक में वह एग्जाम देने वाला है. उसे एक दोस्त ने महिला का नंबर दिया था. जिसके बाद वह महिला से फोन पर बात करने लगा. हालांकि युवक ने दोनों के बीच संबंध होने की बात को अस्वीकार किया. लेकिन उसने यह स्वीकार किया कि वह महिला को लेकर भागा है.


इस मामले में मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया एक शादीशुदा महिला से एक नाबालिक द्वारा संबंध बनाने की बात सामने आई है. दोनों मोहनिया थाना पहुंचे थे. महिला का कहना था उसके दो बच्चे हैं कुछ दिनों से बात चल रहा था, इस बीच इन दोनों ने संबंध भी बनाया. अब आरोपी युवक शादी से इंकार कर रहा है. दोनों को महिला थाना भेज दिया गया है, जैसा महिला आवेदन देगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें