ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

कैमूर में नोट डबलिंग करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, लोगों को लगाते थे लाखों का चूना

KAIMUR : पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो केमिकल लगाकर नोट डबिंग का काम करते थे और लालची व्यक्ति या काले धन के लोभी को झांसा देकर नोट डबिंग के नाम पर लाखों

कैमूर में नोट डबलिंग करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, लोगों को लगाते थे लाखों का चूना
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR :  पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो केमिकल लगाकर नोट डबिंग का काम करते थे और लालची व्यक्ति या काले धन के लोभी को झांसा देकर नोट डबिंग के नाम पर लाखों रुपए के चंपत हो जाते थे. गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य सरगना सहित दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से नोट डबलिंग के केमिकल, रुपए के साइज का कागज और 500 रुपये के कई नोट बरामद हुए हैं.


कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद बताते हैं कल अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था, जिसमें एक वैसे गिरोह के कुछ सदस्यों की गिरफ्तारी हुई थी, जो केमिकल लगाकर नोट डबलिंग का काम करते हैं. जब उनसे पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया ओरिजिनल 500 के नोट पर केमिकल लगा देते हैं और फिर उसे दूसरे केमिकल के सहारे सफाई करके धन के लोभी या काले धन रखने वालों को दिखाया जाता है और बताया जाता है की सादे कागज केमिकल लगा कर 500 रुपये का नोट बना दिया गया अब बाजार में चलाने की बातें कही जाती है और पैसा ओरिजिनल होने के नाते चल भी जाता है.


जिससे सामने वाले को लगता है कि किसी कागज पर केमिकल लगाकर ऐसे करने से ओरिजिनल नोट बनता है.उसके एवज में लाखों रुपए नोट बनाने के लिए मिलते हैं और उसे लेकर हम लोग चंपत हो जाते हैं.अभी तक दो लाख के आसपास हम लोगों ने नोट डबलिंग के नाम पर ठगी किया है.इनके गिरफ्तारी कर इनके घर पर छापामारी किया गया तो केमिकल, पैसा और पैसे के साइज का कागज बरामद हुआ है.इस को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.गिरफ्तार अपराधी मोहनिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता