ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

कैमूर में मर्डर, अपराधियों ने मोबाइल दुकानदार को मारी ताबड़तोड़ गोली

KAIMUR : बिहार में इनदिनों अपराधियों के अंदर से पुलिस का भय खत्म हो गया है. बदमाश लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला कैमूर जिले का है, जहां अपराधियों

कैमूर में मर्डर, अपराधियों ने मोबाइल दुकानदार को मारी ताबड़तोड़ गोली
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR :  बिहार में इनदिनों अपराधियों के अंदर से पुलिस का भय खत्म हो गया है. बदमाश लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला कैमूर जिले का है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक मोबाइल दुकानदार को गोलीमार दी है, जिससे उसकी मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. कैमूर पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात कैमूर जिले के भभुआ शहर का है, जहां नगर पालिका के पास सब्जी खरीद रहे एक मोबाइल दुकानदार को अपराधियों ने गोली दी. बताया जा रहा है कि गोली लगने के कारण मोबाइल दुकानदार गंभीर रूप से घायल होकर वहीं पर गिर पड़ा. उसके साथ रहे दोस्त ने उसे इलाज के लिए पहुंचाया भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान ही मोबाइल दुकानदार नीतीश कुमार की मौत हो गई. मौके पर पहुंची भभुआ डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया एक व्यक्ति को गोली लगी है जिसकी मौत हो गई है. मृतक का नाम नीतीश कुमार बताया जा रहा है. परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया जा रहा है.  


घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल भभुआ में भभुआ थाना प्रभारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की. एक चश्मदीद ने बताया नीतीश मोबाइल का दुकान चलाते थे.  वह मेरे साथ नगरपालिका गेट से चंद कदम पर ही ठेले पर सब्जी दोनों लोग खरीद रहे थे, तभी एक बाइक पर दो लोग हथियार के साथ आए और नीतीश को पीछे से गोली मारकर नगर पालिका मैदान के अंदर चले गए.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता