ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

कैमूर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, एक नक्सली समेत 3 अपराधी गिरफ्तार

KAIMUR : कैमूर पुलिस ने अधौरा पहाड़ी क्षेत्र के जंगली इलाके से मिनी गन फैक्ट्री के साथ दो पूर्व नक्सली सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से दो बनाया हुआ एक

कैमूर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, एक नक्सली समेत 3 अपराधी गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR :  कैमूर पुलिस ने अधौरा पहाड़ी क्षेत्र के जंगली इलाके से मिनी गन फैक्ट्री के साथ दो पूर्व नक्सली सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से दो बनाया हुआ एक नाली बंदूक और कई और अर्ध निर्मित बंदूक और उपकरण जप्त हुए हैं. गिरफ्तार अपराधियों में रोहतास जिले के नौहटा थाना क्षेत्र के दो नक्सली हैं तो वही एक कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. 


अपराधियों द्वारा बताया गया कि "पहले अवैध हथियार बनाने के दौरान पुलिस ने छापेमारी किया था, जिसमें 18 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. हम लोग 12 साल पहले नक्सली गतिविधि में भी शामिल थे, जिसमें जेल जा चुके हैं."


कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया गुप्त सूचना मिली थी कि अधौरा पहाड़ी के जंगल में हथियार बनाने का काम चल रहा है. जहां कैमूर पुलिस ने रोहतास और कैमूर के जंगली इलाके में बॉर्डर के पास छापेमारी कर दो निर्मित देसी बंदूक और कई अर्ध निर्मित बंदूक के साथ बंदूक बनाने वाले उपकरण को जप्त कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में दो लोगों का पहले का नक्सली इतिहास है, जिसमें ये लोग जेल भी जा चुके हैं. इन सभी को जेल भेजा जा रहा है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता