ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

कैमूर में डॉक्टर की गुंडागर्दी, स्टाफ के साथ मिलकर मरीज के परिजनों को जमकर पीटा

KAIMUR : जिले के मोहनिया में एक प्राइवेट डॉक्टर की गुंडागर्दी सामने आई है, जिसने मरीज के परिजनों के साथ क्लिनिक में मारपीट की है. इस घटना को लेकर मरीज के परिजनों ने थाने

कैमूर में डॉक्टर की गुंडागर्दी, स्टाफ के साथ मिलकर मरीज के परिजनों को जमकर पीटा
First Bihar
3 मिनट

KAIMUR :  जिले के मोहनिया में एक प्राइवेट डॉक्टर की गुंडागर्दी सामने आई है, जिसने मरीज के परिजनों के साथ क्लिनिक में मारपीट की है. इस घटना को लेकर मरीज के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


मामला कैमूर जिले के मोहनिया का है, जहां एक डॉक्टर की गुंडागर्दी सामने आई है. बताया जा रहा है कि भुंडी टेकारी गांव की रहने वाली एक महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने के लिए मोहनिया के एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया था. जहां चिकित्सक ने मोटी रकम लेकर ऑपरेशन भी कर दिया लेकिन महिला की परेशानी दूर नहीं हुई. जिसके बाद जब महिला के परिजनों द्वारा चिकित्सक को सारी परेशानी बताई गई तो चिकित्सक उनको भगाने लगा. जब परिजनों ने उनके द्वारा ऑपरेशन कर ठीक होने का बात कह कर छुट्टी देने की बताई जाने लगी तो डॉक्टर मारपीट पर उतारू हो गया और मरीज के परिजनों के कपड़े तक फाड़ डाले. इतना ही नहीं चिकित्सक और उसके कर्मी गुंडागर्दी पर उतर आये और उन्होंने मरीज के परिजनों के साथ मारपीट भी की. 


इस घटना के बाद मरीज के परिजनों ने महिला थाने में आवेदन देकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है. परिजन बताते हैं बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने के लिए यहां पर लाया था. मोटी फिस लेकर चिकित्सक द्वारा ऑपरेशन कर दिया गया. उसके बाद भी परेशानी दूर नहीं हुई तो चिकित्सक से जब संपर्क करने आए तो मारपिट पर उतारू हो गए. मेरे कपड़े भी फाड़ डाले गए. जिसके बाद मैंने थाना को सूचना आवेदन देकर दिया है.


उधर कैमूर सिविल सर्जन डॉ अरुण तिवारी बताते हैं कि मरीज के परिजनों द्वारा यह बात मेरे संज्ञान में नहीं लाया गया है. अगर उनके द्वारा आवेदन दिया जाएगा तो जांच कराकर कार्रवाई होगी. पहले भी अवैध क्लिनिको के खिलाफ छापेमारी कराकर व्यापक पैमाने पर करवाई किया गया था फिर जरूरत अगर महसूस हुई तो फिर करवाई होगी. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता