ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

कैमूर में ऑटो चालक की हत्या का खुलासा, मामी के प्यार में पागल भांजे ने करवाई थी आशिक की हत्या

KAIMUR: कैमूर में मामी के प्यार में पागल भांजे ने मामी के पुराने आशिक की हत्या 25 हजार रुपये की सुपारी देकर अपराधियों से करवाई थी। ऑटो चालक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस न

कैमूर में ऑटो चालक की हत्या का खुलासा, मामी के प्यार में पागल भांजे ने करवाई थी आशिक की हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: कैमूर में मामी के प्यार में पागल भांजे ने मामी के पुराने आशिक की हत्या 25 हजार रुपये की सुपारी देकर अपराधियों से करवाई थी। ऑटो चालक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने सुपारी किलर, मामी-भांजा सहित कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 


कैमूर पुलिस ने सीएनजी ऑटो चालक के हत्या की गुत्थी सुलझा लिया है। इसमें ऑटो चालक की प्रेमिका सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वही एक आरोपी पहले से ही शराब के मामले में जेल में बंद है । बीते 25 जुलाई 2023 को चैनपुर थाना क्षेत्र के केवा नहर के पास चाकू से गोद कर टेंपो चालक की हत्या की गयी थी। 


घटना की जानकारी देते हुए कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया 25 जुलाई 2023 को चैनपुर थाना क्षेत्र के एक टेंपो चालक शिवराम का चाकू से गोदा हुआ शव बरामद किया था। जहां मृतक शिवराम की पत्नी पुष्पा देवी के फर्द बयान के आधार पर चैनपुर थाना में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई थी । जिसमें मृतका की पत्नी ने मंजू देवी पर संदेह उत्पन्न किया था। जांच में पता चला मंजू देवी का पहले से शिवराम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंजू देवी का पति शिवराम से नजदीकियां बढ़ता देखने पर विरोध किया लेकिन वह नहीं मानी तो वह यहां से छोड़कर मुंबई जाकर शिफ्ट हो गया। 


इसके बाद मंजू देवी से उसका भांजा संतोष ने नजदीकियां बढ़ाना शुरू किया। फिर मंजू देवी ऑटो चालक शिवराम का  हत्या का प्लान अपने भांजे से बताया था। फिर भांजे ने ₹25000 में सुपारी अपने दोस्त विपिन सिंह को दिया। जहां विपिन अपने साथियों के साथ मिलकर शिवराम का ऑटो मोहनिया से चैनपुर थाना क्षेत्र के देवरजी खुर्द जाने के लिए बुक किया और सभी अपराधी ऑटो में सवार हो गए और सुनसान इलाके में ले जाकर चाकू से गोद कर हत्या कर दिया था। जिसके बाद संतोष अपने मामी मंजू देवी को लेकर नागपुर चला गया ।


काफी दिनों तक वह नागपुर और महाराष्ट्र में रहा फिर पता चला कि गांव पर आए हैं जहां पुलिस ने छापामारी करते हुए मंजू देवी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया और मुख्य आरोपी पहले से ही शराब मामले में जेल में बंद है । गिरफ्तार आरोपियों में मंजू देवी, उसका प्रेमी भांजा संतोष कुमार ,गोलू कुमार, शिवराज कुमार और अमित कुमार शामिल है। वही सुपारी किलर विपिन सिंह शराब मामले में जेल जा चुका है घटना प्रयुक्त चाकू को भी जप्त कर लिया गया है।