ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

कैमूर के बाद गया में भी NIA की रेड, नक्सली कनेक्शन को लेकर पूर्व पार्षद के घर घंटों चली छापेमारी

GAYA: कैमूर के बाद गया में भी एनआईए की टीम ने दबिश दी है। एनआईए की टीम ने गुरुवार को पूर्व जिला पार्षद राजू जाट के घर करीब पांच घंटों तक छापेमारी की। नक्सली कनेक्शन को लेकर पूर्व ज

कैमूर के बाद गया में भी NIA की रेड, नक्सली कनेक्शन को लेकर पूर्व पार्षद के घर घंटों चली छापेमारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: कैमूर के बाद गया में भी एनआईए की टीम ने दबिश दी है। एनआईए की टीम ने गुरुवार को पूर्व जिला पार्षद राजू जाट के घर करीब पांच घंटों तक छापेमारी की। नक्सली कनेक्शन को लेकर पूर्व जिला पार्षद के घर एनआईए की टीम पूर्व जिला परिषद सदस्य राजू जाट के कोंच थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव और शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के गौतमबुद्ध कॉलोनी रोड पहुंची थी।


छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम ने पूर्व जिला परिषद के घर के सभी कमरों को खंगाला। इस दौरान टीम ने पूर्व जिला पार्षद के घर से सभी सदस्यों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया था। छापेमारी के दौरान पूर्व पार्षद घर में मौजूद नहीं थे। इस दौरान टीम ने घर से एक डायरी को जब्त किया है। एनआईए की टीम ने पूर्व पार्षद के भाई से नक्सलियों से कनेक्शन को लेकर पूछताछ की है। एनआई की इस छापेमारी से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि सुबह सवेरे दो गाड़ियों से NIA टीम और डेल्हा थाने की पुलिस पूर्व पार्षद के घर पहुंची थी। टीम में शामिल सदस्यों ने घर के कुल 9 कमरों की कोने-कोने की तलाशी ली। परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल की भी जांच की गई है। परिवार के लोगों से पूछताछ के पांच घंटे के बाद टीम रवाना हो गई। पूर्व पार्षद के भाई रंजीत कुमार ने बताया है कि किसी नक्सली के ठहरने, आने-जाने के बारे में टीम पूछ रही थी। बता दें कि राजू जाट गया के बहुचर्चित बबली जैन अपहरण कांड में नामजद आरोपी रह चुका है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें