ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

KAIMUR CRIME NEWS: रिशु पांडेय हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, लकी ग्रुप ने शक्तिमान Group पर किया था हमला

KAIMUR: भभुआ में 27 सितंबर को 18 वर्षीय रिशु पांडेय नामक युवक की घर से बुलाकर चाकू घोपकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले का उद्भेदन आज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया है। मामले में

KAIMUR CRIME NEWS: रिशु पांडेय हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, लकी ग्रुप ने शक्तिमान Group पर किया था हमला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: भभुआ में 27 सितंबर को 18 वर्षीय रिशु पांडेय नामक युवक की घर से बुलाकर चाकू घोपकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले का उद्भेदन आज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाइक और जिस चाकू से हमला किया गया था उसे जब्त किया गया है।


बीते शुक्रवार को कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक के पास आपसी गैंगवार में चाकू मारकर इंटर के छात्र रिशु पांडेय की हत्या कर दी गयी थी। घटना देवीजी रोड की है। मृतक की पहचान अजय पांडेय के बेटे रिशु पांडेय के रूप में हुई थी। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने सदर अस्पताल के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया था और जमकर हंगामा मचा था और कार्रवाई की मांग की थी। 


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में प्रयुक्त चाकू और पल्सर बाइक को जब्त किया है। गिरफ्तार अपराधियों के ऊपर लूट,चोरी,आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने भभुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें 10 नामजद और 15 अज्ञात शामिल हैं। 


भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया भभुआ शहर के शिवाजी चौक के पास कल दो पक्षों की बीच चाकूबाजी की घटना हुई थी। जिसमें एक व्यक्ति रिशु पांडेय की मौत हो गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के भीतर घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक जब्त किया गया है। 


बता दें कि भभुआ में दो गैंग चलता है एक का नाम लकी है तो दूसरा का नाम शक्तिमान है। शक्तिमान ग्रुप के तीन लोग मिल में काम करने जा रहे थे उसी समय लकी ग्रुप के 10 की संख्या में लोगों द्वारा रेकी कर तीनों के ऊपर हमला बोलते हुए घटना को अंजाम दिया गया था। दोनों गैंग के लोगों की उम्र 18 से 19 वर्ष बताया जा रहा है। एक गैंग के मुख्य सरगना के भाई का मोबाइल दूसरे गैंग द्वारा छीन लिया गया था उसी में उन लोगों द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई थी। जिसके बाद से वे लोग उनकी खोज में लगे हुए थे और मौका मिलते ही हमला कर दिया था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।KAIMUR CRIME NEWS: रिशु पांडेय हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, लकी ग्रुप ने शक्तिमान Group पर किया था हमला    KAIMUR CRIME NEWS: रिशु पांडेय हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, लकी ग्रुप ने शक्तिमान Group पर किया था हमला    KAIMUR CRIME NEWS: रिशु पांडेय हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, लकी ग्रुप ने शक्तिमान Group पर किया था हमला

KAIMUR CRIME NEWS: रिशु पांडेय हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, लकी ग्रुप ने शक्तिमान Group पर किया था हमला

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता