ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बिहार में परिवार पर टूटा दबंगों का कहर, मारपीट के बाद शख्स को छत से नीचे फेंका; मौके पर हुई मौत

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर में दबंगों का कहर एक परिवार पर टूटा है. दबंगों ने आपसी विवाद के बाद घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान एक शख्स को छत से नीचे फेंककर उसकी जान ले ली.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर में दबंगों की करतूत सामने आई है। कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी में दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। इसके बाद एक व्यक्ति को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजवा दिया है। वहीं परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कुदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 


मृतक की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव निवासी शिव शंकर सिंह के रूप में हुई है। मृतक के बड़े बेटे सोनू सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया उसके पिता को गांव के कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर नीचे फेंक दिया है, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक के भतीजा शेखर यादव ने बताया मेरे चाचा के साथ मोहल्ले वालों के साथ कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद वह भाग कर घर पर आए।


उन्होंने घर का दरवाजा बंद कर लिया था, तभी 10 की संख्या में दबंग घर का दरवाजा पीटने लगे। जब दरवाजा खोला गया तो घर में घुसकर उनके और उनकी बहू के साथ मारपीट करने लगे। जब वह भाग कर बचने के लिए छत पर चले गए। छत पर भी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए नीचे फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता