ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: जेडीयू नेता के पेट्रोल पंप पर कर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटी के आशिक ने ले ली जान

Bihar Crime News: मंगलवार की सुबह भभुआ में जेडीयू नेता के पेट्रोल पंप के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि मृतक की बेटी के प्रेमी ने उसे गोली मारी है. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

Bihar Crime News
हत्या की वारदात से सनसनी
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: तीन बार कैमूर जेडीयू के जिला अध्यक्ष रहे चंद्र प्रकाश आर्य के भभुआ स्तित बद्री भवानी पैट्रोल पंप पर मंगलवार की सुबह एक युवक ने पेट्रोल पंप कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा बरामद कर लिया गया है। 


गोली मारने वाला आरोपी चैनपुर थाना क्षेत्र के ओराडीह गांव के मनीष यादव बताया जा रहा है। जो भभुआ शहर के रहने वाले पेट्रोल पंप कर्मी मनोज धोबी की बेटी से प्रेम करता था। जब परिजनों ने रोका तो खफा होकर पेट्रोल पंप पर जाकर लड़की के पिता को गोली मारकर हत्या कर दिया। वहीं पेट्रोल पंप मालिक द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।


पेट्रोल पंप मालिक चंद्रप्रकाश आर्य ने बताया कि पेट्रोल पंप पर बीती रात भी कुछ बदमाशों द्वारा मारपीट कर एक स्टाफ का सिर फोड़ दिया गया था और आज सुबह एक स्टाफ को गोली मार कर हत्या कर दी गई है। घटना काफी दुखद है। इस तरह की लगातार घटना हो जाना काफी चिंता का विषय़ है। ऐसी घटना दोबारा न हो जिसको लेकर पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी होगी और मृतक के परिजनों को जो भी सरकारी सहायता राशि हो मिलना चाहिए। 


भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया बद्री भवानी पेट्रोल पंप के एक कर्मी को गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर हम लोग पहुंचे। गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा बरामद हुआ है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला आरोपी मृतक की लड़की से प्यार करता था। परिवार वाले उसको रोकते थे जिससे वह नाराज होकर गोली मारकर हत्या कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता