ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

Bihar Crime News: खेत में सो रहे शख्स पर धारदार हथियार से हमला, आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर में अपराधियों ने खेत में जानवरों के साथ सो रहे पशुपालक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

crime news
पशुपालक पर हमला
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: कैमूर में बेखौफ अपराधियों ने खेत में सो रहे एक पशुपालक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में पशुपालक बुरी तरह से घायल हो गया है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है हालांकि आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।


दरअसल, बेलांव थाना क्षेत्र के मझियांव गांव में सोने के दौरान अज्ञात अपराधियों द्वारा धारदार हथियार से पशुपालक के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गए। ग्रामीण जब खेतों की तरफ गए तो उनको घायल अवस्था में देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दिया। परिजन ने घायल व्यक्ति को उपचार करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। 


वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई थी। घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी काम कर रही है। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल व्यक्ति बेलान्व थाना क्षेत्र के मझियांव गांव के स्वर्गीय रामसेवक पाल का 60 वर्षीय पुत्र राधा मुनिपाल बताया जा रहे हैं।


भतीजा मनोज पाल ने जानकारी देते हुए बताया राधा मुनिपाल भेड़ चराने का काम करते थे। वह अपने भेड़ को पास रखकर वहीं पर सोए हुए थे, तभी उनके ऊपर धारदार हथियार से अज्ञात लोगों द्वारा हमला कर दिया गया जिसमें वह घायल हो गए हैं। उनको उपचार करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ में लाया गया है।


बेलांव थानाध्यक्ष ने बताया कि मझियांव में पशुपालक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला आया है। घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल किया जा रहा है। परुजन द्वारा अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम काम कर रही है। बहुत जल्द अपराधी को पकड़ लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें