ब्रेकिंग
लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब

ज्वेलरी शॉप से मोबाइल की चोरी, ग्राहक बनकर चोर ने ली थी एंट्री

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज की है। यहां ज्‍वेलरी शॉप में एक चोर ग्राहक बनकर पहुंचा और वहां से मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। चोरी की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फु

ज्वेलरी शॉप से मोबाइल की चोरी, ग्राहक बनकर चोर ने ली थी एंट्री
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज की है। यहां ज्‍वेलरी शॉप में एक चोर ग्राहक बनकर पहुंचा और वहां से मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। चोरी की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है कि एक चोर ग्राहक बनकर दुकान में घुस आता है। बात करते-करते बड़ी चालाकी से मोबाइल फोन लेकर भाग निकला। जब दुकान में मोबाइल फोन नहीं पाया गया तो सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिसमें देखा गया कि एक युवक बात में फंसाकर मोबाइल लेकर फरार हो गया। 


इस बारे में बताया जा रहा है कि गोपालगंज शहर के मेन रोड पर एक ज्वेलरी की शॉप है, जहां 3 महिला ग्राहक बैठी है। दुकानदार महिलाओं को ज्वेलरी दिखारहा होता है। इसी दौरान एक चोर ग्राहक के रूप में दुकान में घुस जाता है। युवक ने काले रंग की शर्ट पहन रखी थी। वह दुकानदार के काउंटर के पास जाकर बैठ गया और चांदी की पायल दिखाने की बात की। दुकानदार अलग-अलग वेराइटी के पायल दिखाने लगता है। दूकानदार जब महिलाओं को ज्वेलरी दिखने लगता है तो मौका पाकर चोर मोबाइल फ़ोन लेकर निकल जाता है। हालांक‍ि, ये सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

टैग्स