ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

समलैंगिक पत्नी को पति से हुआ नफरत, हत्या के बाद शव को कई टुकड़ों में काटा

DESK: शादी के बाद भी महिला का दूसरी महिला के साथ समलैंगिक संबंध था. जिसके कारण वह मायके में रहती थी. वह पति के साथ-साथ पुरूषों से नफरत करने लगी. जब पति पत्नी को मायके से ससुराल लान

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: शादी के बाद भी महिला का दूसरी महिला के साथ समलैंगिक संबंध था. जिसके कारण वह मायके में रहती थी. वह पति के साथ-साथ पुरूषों से नफरत करने लगी. जब पति पत्नी को मायके से ससुराल लाने गया तो पत्नी ने बहनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. फिर शव को कटर से काटकर कई टुकड़ों में कर फेंक दिया. यह दिल दहलाने वाली खबर राजस्थान के जोधपुर की है. 

शव को कई टुकड़ों में किया

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाली महिला की शादी सात साल पहले चरण सिंह के साथ हुई थी. लेकिन वह शादी के बाद से मायके में रहती थी. पत्नी का कई सहेलियों के साथ समलैंगिक संबंध था. जिसके कारण वह मायके में ही रहती थी. वह ससुराल जाना नहीं चाहती थी. जब पति लाने गया तो उससे पत्नी ने खाने में जहर दे दिया. फिर तीन बहनों के साथ मिलकर बाथरूम में ले गई और हाथ-पैर और धड़ को इलेक्ट्रिक कटर से काटकर कई टुकड़ों में कर दिया. इसके बाद उसने अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया. चरण सिंह के परिजनों ने पत्नी पर केस दर्ज कराया.

तीन बहनों के साथ आरोपी पत्नी गिरफ्तार

जोधपुर पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है. आरोपी पत्नी सीमा के साथ-साथ उसकी तीनों बहनों और एक पुरूष सहयोगी को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर कई जगहों से शव के टुकड़ों को पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है.

टैग्स