ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार: मुखिया के घर शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में छात्रा की मौत, परिवार का आरोप.. जानबूझकर मारी गई गोली

JAMUI: बिहार के जमुई में सोमवार की रात मुखिया की भतीजे की शादी थी जिसमें जमकर आतिशबाजी हो रही थी. बरात द्वार लगने के बाद समधी मिलन हुआ इसी दौरान एक युवक नशे में धुत होकर हर्ष फायरि

बिहार: मुखिया के घर शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में छात्रा की मौत, परिवार का आरोप.. जानबूझकर मारी गई गोली
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई में सोमवार की रात मुखिया की भतीजे की शादी थी जिसमें जमकर आतिशबाजी हो रही थी. बरात द्वार लगने के बाद समधी मिलन हुआ इसी दौरान एक युवक नशे में धुत होकर हर्ष फायरिंग कर रहा था गोली बीए की छात्रा के सिर में लग गई मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 


घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्चा पाठक चक गांव की है. मृतक छात्रा की पहचान मिर्चा गांव निवासी रविंद्र राम की 18 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी के रूप में किया गया. इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मंगलवार की सुबह जमुई सिकंदरा मुख्य मार्ग के मिर्चा गांव के समीप सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया, पुलिस के आश्वासन के 2 घंटे के बाद जाम को हटाया गया. मृतक सोनम के भाई सनी कुमार ने बताया कि मुखिया का आदमी था, एक परिचित के भाई का दोस्त था जो शराब पी कर आया था, वही समधी मिलन के समय हथियार लेकर ऊपर करके डांस कर रहा था. मेरी दीदी को सिर में गोली मार दी. जिससे मौके पर ही मौत हो गई. 


बता दें कि सोनम BA पार्ट वन की छात्रा थी सोमवार को सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्चा पाठक चक पंचायत के मुखिया जया देवी की भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंच पहुंची थी. समधी मिलन किया जा रहा था, उधर शादी में पहुंचे टाउन थाना क्षेत्र के विट्ठल पुर गांव निवासी अमित कुमार शराब के नशे में धुत होकर पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रहा था, एक गोली छात्रा सोनम कुमारी के सिर में जा लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया. वही मौके से फायदा उठाते हुए आरोपीअमित मौके से फरार हो गया. 


इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए शहर के महिसौढी चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में लाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया. इधर हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता