ब्रेकिंग
पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया

जीतन सहनी हत्याकांड में पुलिस का एक्शन, ताबड़तोड़ छापेमारी कर तीन और आरोपियों को अरेस्ट किया

DARBHANGA: वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्याकांड के मुख्य आरोपी काजिम की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छा

जीतन सहनी हत्याकांड में पुलिस का एक्शन, ताबड़तोड़ छापेमारी कर तीन और आरोपियों को अरेस्ट किया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्याकांड के मुख्य आरोपी काजिम की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस हत्याकांड में शामिल तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


दरभंगा पुलिस ने जीतन सहनी हत्याकांड में शामिल तीन और आरोपियों सितारे, छोटे लहेरी और मो.आजाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपियों की गिरफ्तार घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से हुई है। जांच में पता चला है कि गिरफ्त में आए मो. सितारे ने जीतन सहनी से बीस हजार रुपए सूद पर लिए थे। इसके एवज में जीतन सहनी ने उसकी बाइक और कागजात को गिरवी रखा था।


वहीं दूसरे आरोपी छोटे लहेरी ने जीतन सहनी से 6 हजार रुपए सूद पर लिया था। जीतन सहनी ने इसके एवज में उसकी जमीन के कागजात को अपने पास रख लिया था। वहीं तीसरा आरोपी मो. आजाद तीनों का सहयोगी था, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज में हुई है। घटनास्थल से पुलिस ने 38 प्लास्टिक की खाली पॉलीथीन, संदूक से जमीन और सूद पर पैसे देने से जुड़े 23 कागजातों को बरामद किया गया है।


बता दें कि पिछले दिनों अपराधियों ने विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में घुसकर धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद बिहार की सियासत में भूचाल आ गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी काजिम को गिरफ्तार कर लिया था। अबतक की जांच में यह बात सामने आई है कि सूद के पैसों के कारण ही जीतन मांझी की हत्या की गई है।