ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

बिहार : जीजा ने साली के बॉयफ्रेंड का किया मर्डर, MMS बनाकर करता था ब्लैकमेल, ऐसे खुला राज

MADHEPURA : बिहार में 6 मार्च को हुई युवक रिकेश की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. इस मर्डर केस में पुलिस ने बताया कि युवक का एक लड़की से प्यार था. दोनों की नजदीकियां बढ़ी और दोनों

बिहार : जीजा ने साली के बॉयफ्रेंड का किया मर्डर, MMS बनाकर करता था ब्लैकमेल, ऐसे खुला राज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHEPURA : बिहार में 6 मार्च को हुई युवक रिकेश की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. इस मर्डर केस में पुलिस ने बताया कि युवक का एक लड़की से प्यार था. दोनों की नजदीकियां  बढ़ी और दोनों के बीच संबंध भी बने. इस दौरान लड़की का वीडियो और फोटो रिकेश ने लिए थे. इसके बाद वह लड़की को ब्लैकमेल करने लगा. और बार बार मिलने बुलाता. इसके बाद लड़की के परिवारवालों ने मिलकर रिकेश की मारपीट के बाद गोली मारकर मर्डर कर दिया गया. 


यह पूरा मामला मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत चौसा थाना क्षेत्र के फुलौत पूर्वी पंचायत का है. SP राजेश कुमार ने जानकारी दी कि रिकेश के मोबाइल से जानकारी मिली कि वो एक लड़की से लगातार बात करता था. उस नंबर की छानबीन करने के बाद लड़की को भागलपुर के परबत्ता निवासी सरोज कुमार (जीजा) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. साथ में उसकी मां भी गिरफ्तार हुई है.


जब रिकेश की गर्लफ्रेंड से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कुछ महीने पहले मैट्रिक की परीक्षा के दौरान उसकी दोस्ती रिकेश से हो गई. दोनों में प्यार हुआ और संबंध भी बना. जिसके बाद रिकेश उसका MMS बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा. तब लड़की ने सारी बात अपने परिवार वालों को बताया. परिवार वालों को जब यह बात पता चली तो वो उल्का पारा हाई हो गया. इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने रिकेश को सबक सिखाने का खौफनाक रास्ता चुना लिया. मिलने के बहाने लड़की के पिता सुबोध मंडल और उसके चचेरे भाई आनंद कुमार, गुलशन ने रिकेश को बुलाया और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.


लड़की ने पुलिस को बताया कि 4 मार्च को रिकेश को किसी शादी में गया था और उससे मिलने को कहा तब परिवार वालों के कहने पर वो उससे मिलने आधी रात को बगीचे में मिलने गई. जब युवक उससे मिलने वहां पहुंचा तब परिवार वाले वहां पहले से छिपे हुए थे जो रिकेश के पहुंचते ही उसकी पिटाई कर दी. और गोली मारकर हत्या कर दी.

टैग्स