ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

फोन पर Kiss मांगता था आशिक मिजाज जीजा, गुस्से में साली ने करा दिया केस

DESK : अपने साले की पत्नी से फोन पर kiss मांगना एक रंगीन मिजाज जीजा को काफी भारी पड़ गया। जीजा के इस हरकत से परेशान साले की पत्नी ने थाने में केस दर्ज कराया दिया। आरोपी जीजा साले क

फोन पर Kiss मांगता था आशिक मिजाज जीजा, गुस्से में साली ने करा दिया केस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : अपने साले की पत्नी से फोन पर kiss मांगना एक रंगीन मिजाज जीजा को काफी भारी पड़ गया। जीजा के इस हरकत से परेशान साले की पत्नी ने थाने में केस दर्ज कराया दिया। आरोपी जीजा साले की पत्नी से अक्सर अनजान नंबर से फोन कर उससे अश्लील बाते करता था। मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को एक अनजान नंबर से फोन आया था। जब महिला ने फोन करने वाले से उसका नाम पूछा तो उसने पहले kiss देने की मांग की और बाद में नाम बताने की बात कही। जिसके बाद महिला ने फोन काट दिया। इसके बाद युवक महिला को फोन कर अक्सर अश्लील बातें करता था। इसी बीच युवक ने महिला की ननद के मोबाइल पर भी फोन किया और उससे भी अश्लील बाते करने लगा।


महिला ने इस बात की जानकारी अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को दी। घर के लोगों ने जब मोबाइल नंबर की छानबीन की तो सारा मामला सामने आ गया। फोन करने वाले युवक का ससुराल महिला के गांव में था और वह रिश्ते में जीजा लगता था। महिला और उसकी ननद गांव में ही युवक के ससुराल पहुंची और उसकी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों को युवक की करतूत के बारे में बताया।


जिसके बाद आरोपी जीजा महिला और उसकी ननद पर भड़क गया और दोनों परिवारों के बीच जमकर दहासुनी हुई। जिसके बाद महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जीजा के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।