ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़े 10 साइबर अपराधी, लोगों को ऐसे बनाते थे अपना शिकार

DEOGHAR: झारखंड साइबर अपराधियों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है। साइबर अपराधी झारखंड के विभिन्न जिलों से गिरोह का संचालन कर लोगों को चूना लगा रहे हैं हालांकि इसके खिलाफ पुलिस की कार्

झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़े 10 साइबर अपराधी, लोगों को ऐसे बनाते थे अपना शिकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DEOGHAR: झारखंड साइबर अपराधियों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है। साइबर अपराधी झारखंड के विभिन्न जिलों से गिरोह का संचालन कर लोगों को चूना लगा रहे हैं हालांकि इसके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई भी लगातार जारी है। ताजा मामला देवघर से सामने आया है, जहां पुलिस ने एकसाथ 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के बड़े गैंग का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पत्थड्डा ओपी के नवादा गांव में छापेमारी कर एकसाथ 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने 13 मोबाइल, 21 सिम कार्ड समेत अन्य सामानों को बरामद किया है।


साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश क्रेडिट कार्ड बनवाने का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। इसके साथ ही बैंक अधिकारी बनकर केवाइसी के नाम पर बैंक ग्राहकों को चूना लगाते थे।गिरफ्तार बदमाश तेलंगाना, हैदराबाद और उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों के लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।