ब्रेकिंग
बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर दिनदहाड़े कारोबारी के स्टाफ से लूट लिए 3.18 लाखपुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित भी साथ... FIR की मांग पर अड़ेत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाबिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर दिनदहाड़े कारोबारी के स्टाफ से लूट लिए 3.18 लाखपुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित भी साथ... FIR की मांग पर अड़ेत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामा

झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ा पांच लाख का इनामी नक्सली, IED लगाने का है एक्सपर्ट

LATEHAR: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक के बाद एक सफलता हासिल हो रही है। गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना आधार पर पांच लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्

झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ा पांच लाख का इनामी नक्सली, IED लगाने का है एक्सपर्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LATEHAR: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक के बाद एक सफलता हासिल हो रही है। गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना आधार पर पांच लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू का करीबी बताया जा रहा है। बालूमाथ थाना क्षेत्र के शांति जंगल के पास से पुलिस ने नक्सली जोनल कमांडर शीतल मोची को गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शीतल मोची IED बम लगाने का एक्सपर्ट है और पूर्व में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। शीतल मोची पर झारखंड सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। शीतल मोची मूल रूप से बालूमाथ थाना क्षेत्र के हुंडरा टांड का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 7.65 एमएम के लोड़ देसी पिस्टल, 7.65 एमएम के के पांच गोली, एके-47 के 20 राउंड गोली और लेवी के 10 हजार रुपए बरामद किए हैं।


लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि जंगलों में लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के बाद नक्सली अलग-अलग गुटों में बंटकर लेवी वसूलने का काम कर रहे हैं। गुप्त सूचना मिली थी कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के शांति जंगल के इलाके में भाकपा माओवादी का रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू अपने दस्ते के साथ लेवी वसूलने की फिराक में है। जिसके बाद टीम गठित कर पुलिस शांति जंगल पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर शीतल मोची को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ विभिन्न थानों में 25 अपराधिक मामले दर्ज हैं।