ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 लाख का इनामी नक्सली, 68 कांडों में पुलिस को थी तलाश

LATEHAR: नक्सलियों के खिलाफ पूरे राज्य में अभियान चला रही झारखंड पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार पुलिस ने 10 लाख के इनामी नक्सली चंदन खरवा

झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 लाख का इनामी नक्सली, 68 कांडों में पुलिस को थी तलाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LATEHAR: नक्सलियों के खिलाफ पूरे राज्य में अभियान चला रही झारखंड पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार पुलिस ने 10 लाख के इनामी नक्सली चंदन खरवार उर्फ संजीवन जी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में 68 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली के पास से पुलिस ने दो राइफल और 370 गोली के साथ अन्य सामानों को बरामद किया है।


पूरे मामले पर लातेहार पलामू रेंज के आईजी राजकुमार ने बताया कि लातेहार एसपी अंजनी अंजन को जानकारी मिली थी कि नक्सलियों का दस्ता मनिका और हेरहंज थाना क्षेत्र के जंगलों सक्रिय हुआ है। प्राप्त सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया हेरहंज थाना क्षेत्र के सिकिद जंगल में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की तो नक्सली चंदन खेरवार पुलिस के हत्थे चढ़ गया हालांकि उसके अन्य सहयोगी मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान गिरफ्तार नक्सली के पास से दो इंसास राइफल और 370 गोलियां बरामद की गई हैं।


वहीं लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि बूढ़ापहाड़ इलाके से भागने के बाद नक्सली भटक रहे हैं और इसी दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चंदन खरवार कई वर्षों से हिंसक वारदातों को अंजाम दे रहा था। लातेहार और आसपास के जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ 68 से अधिक मामले दर्ज हैं। इस सभी मामलों में लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।

टैग्स