ब्रेकिंग
बिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षाबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षा

झारखंड: पांच लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, 59 वारदातों को दे चुका है अंजाम

LATEHAR: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। रविवार को लातेहार पुलिस ने 10 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया था वहीं सोमवार को

झारखंड: पांच लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, 59 वारदातों को दे चुका है अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LATEHAR: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। रविवार को लातेहार पुलिस ने 10 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया था वहीं सोमवार को 5 लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सली दशरथ उरांव के खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में 59 मामले दर्ज है। 


पिछले 19 साल से नक्सली वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने वाले पांच लाख का इनामी नक्सली दशरथ उरांव उर्फ रोशन TSPC का सब जोनल कमांडर था। सोमवार दो दशरथ उरांव ने लातेहार एसपी कार्यालय में पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा के सामने सरेंडर कर दिया। नक्सली के मुख्यधारा में लौटने के बाद पुलिस ने पांच लाख के इनाम की राशि उसे सौंप दिया। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है वहीं पुलिस का मानना है कि दशरथ के सरेंडर से टीएसपीसी को बड़ा झटका लगा है।


सरेंडर करने वाले दशरथ उरांव के खिलाफ राज्य के थानों में 59 मामले दर्ज है। पिछले 19 वर्षों से दशरथ नक्सली संगठनों से जुड़ा रहा है और कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है।दशरथ उरांव सबसे पहले साल 2004 में भाकपा माओवादी में जुड़ा और वहां करीब 11 वर्षो तक बड़ा विकास और नीतीश जी के दस्ते में शामिल रहा। इसके बाद साल 2015 में दशरथ ने भाकपा माओवादी छोड़ दिया और टीएसपीसी संगठन के प्रमुख आक्रमण गंझू के दस्ते में शामिल हो गया था।