ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

झारखंड : नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान दो आईडी बम बरामद, किया गया निष्क्रिय

DHANBAD : खबर झारखंड से है, जहां पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। धनबाद-गिरिडीह के सीमावर्ती इलाके तोपचांची के गणेशपुर गांव के पास से

झारखंड : नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान दो आईडी बम बरामद, किया गया निष्क्रिय
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DHANBAD :  खबर झारखंड से है, जहां पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। धनबाद-गिरिडीह के सीमावर्ती इलाके तोपचांची के गणेशपुर गांव के पास से जिला पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 10-10 किलो के दो आईडी बम को बरामद किया है।


एक साथ दो शक्तिशाली बम मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक दोनों आइईडी बम गणेशपुर गांव से मधुकट्टा जाने वाले मार्ग में करीब 300 मीटर की दूरी पर शुक्रवार को बरामद किया गया।


संभावना जताई जा रही है कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए नक्सलियों ने बम को प्लांट किया था, लेकिन समय रहते सीआरपीएफ और तोपचांची थाना की पुलिस ने उनके मनसूबों पर पानी फेर दिया।पुलिस और सीआरपीएफ की मौजूदगी में बम निरोधक दस्ता ने दोनों बमों को निष्क्रिय कर दिया।


कुछ दिन पहले भी मनियाडीह थाना क्षेत्र के कर्णपुरा जंगल में पुलिस और सीआरपीएफ ने एक शक्तिशाली केन बम बरामद किया था। तोपचांची थानेदार सुरेश मुंडा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण पथ के बगल में कनेक्शन करके दोनों बम को रखा गया था। लेकिन प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बमों को निष्क्रिय कर दिया गया।