ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

झारखंड: सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, कुछ जवानों के घायल होने की खबर

CHAIBASA: बड़ी खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है, जहां सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर प्लांट किया गया IED ब्लास्ट कर गया है। इस धमाके में

झारखंड: सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, कुछ जवानों के घायल होने की खबर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAIBASA: बड़ी खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है, जहां सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर प्लांट किया गया IED ब्लास्ट कर गया है। इस धमाके में एक जवान शहीद हो गया है जबकि कुछ जवानों के घायल होने की खबर है। घटना टोंटो थाना क्षेत्र के सरजमबुरू और हाकातुंबा गांव के पास के जंगल की है।


दरअसल, नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर सुरक्षा बल हाकातुंबा गांव के पास के जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखा गया आईईडी ब्लास्ट कर गया। जिसमें कोबरा बटालियन का एक जवान के शहीद हो गया जबकि कुछ जवान घायल हो गए हैं। धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है।


बता दें कि पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के कारण नक्सलियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। नक्सलियों का दायरा लगातार कम हो रहा है। ऐसे में नक्सली सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए जंगल में आईईडी और लैंड माइंस बिछाकर रखते हैं ताकि सुरक्षा बल उनके ठिकानों तक नहीं पहुंच सके।