ब्रेकिंग
अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

झारखंड में नक्सलियों का भारी उत्पात, सड़क निर्माण में लगे JCB समेत 11 गाड़ियों को फूंका

RANCHI: झारखंड में एक बार फिर नक्सलियों का उत्पात देखने को मिला है। नक्सलियों ने बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा में जमकर उत्पात मचाया है। पीएलएफआई के नक्सलियों ने अलग-अलग जिलों में निर्

झारखंड में नक्सलियों का भारी उत्पात, सड़क निर्माण में लगे JCB समेत 11 गाड़ियों को फूंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में एक बार फिर नक्सलियों का उत्पात देखने को मिला है। नक्सलियों ने बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा में जमकर उत्पात मचाया है। पीएलएफआई के नक्सलियों ने अलग-अलग जिलों में निर्माण कार्य में लगे 11 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही नक्सली वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि लेवी की मांग को लेकर नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।


पहली घटना बोकारो के गोमिया प्रखंड के केरी (टीकाहारा) में हुई है, जहां नक्सलियों ने शुक्रवार देर रात एक JCB समेत चार ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक महुआटांड थाना क्षेत्र में पाइप लाइन का काम चल रहा है। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे 6 नक्सली मौके पर पहुंते और निर्माण काम में लगे वाहनों को आग लगा दिया। कंपनी ने नक्सलियों को लेवी देना बंद कर दिया था, जिससे नाराज नक्सलियों ने दहशत फैलाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है।


वहीं दूसरी घटना रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र स्थित पारसाडीह की है, जहां नक्सलियों ने दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर को आगे के हवाले कर दिया। 12 की संख्या में आए नक्सलियों वाहनों को आग लगाकर आराम से चलते बने। जबकि तीसरी घटना लोहरदगा के कुड़ू थाना क्षेत्र के मकांदू टोंगरी की है। यहां संचालित बालाजी स्टोन ट्रेडिंग वर्क्स लिमिटेड के मांइस और क्रशर प्लांट में पीएलएफआई उग्रवादियों ने लेवी के लिए जमकर तांडव मचाया और एक पोकलेन और एक साउंडलेस जेनरेटर को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान नक्सलियों ने दहशत फैलाने के लिए बम ब्लास्ट भी किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ममले के छानबीन में जुट गई है।