ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

झारखंड में नक्सलियों ने फिर की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो लोगों को मारी गोली

KHUNTI: लाख कोशिशों के बावजूद झारखंड की सरकार नक्सलियों पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है। नक्सली एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और सुरक्षाबलों को चुनौती दे रहे हैं

झारखंड में नक्सलियों ने फिर की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो लोगों को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHUNTI: लाख कोशिशों के बावजूद झारखंड की सरकार नक्सलियों पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है। नक्सली एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और सुरक्षाबलों को चुनौती दे रहे हैं। पिछले दिनों नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईडी बम के चपेट में आने से एक दम्पति की जान चली गई थी। ताजा मामला राजधानी रांची से सटे खूंटी से सामने आया है। जहां पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप में नक्सलियों ने दो मजदूरों को गोली मार दी। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना खूंटी के मैक्लुस्कीगंज की है।


बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने कंस्ट्रक्शन साइट पर गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल मजदूरों का इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया है। नक्सलियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी छोड़ी है, जिसमें लिखा था कि अगर स्थानीय लोगों ने पुलिस की मुखबिरी करना नहीं छोड़ा तो उनका आगे भी यही अंजाम होगा। 


बता दें कि, गोलीबारी की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है और इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी और मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस के द्वारा नक्सलियों की तलाश के लिए जगह जगह पर छापेमारी की जा रही है।

टैग्स