ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

झारखंड में हैवानियत की हद पार! दो लड़कियों से 16 दिनों तक गैंगरेप, बंधक बनाकर 4 ऑटो ड्राइवरों ने किया गंदा काम

LATEHAR: हैवानियत को भी शर्मसार कर देने वाली घटना झारखंड के लातेहार से सामने आई है, जहां दो नाबालिग लड़कियों से 4 दरिंदों ने 16 दिनों तक गैंगरेप किया है। चारों आरोपी ऑटो ड्राइवर बत

झारखंड में हैवानियत की हद पार! दो लड़कियों से 16 दिनों तक गैंगरेप, बंधक बनाकर 4 ऑटो ड्राइवरों ने किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LATEHAR: हैवानियत को भी शर्मसार कर देने वाली घटना झारखंड के लातेहार से सामने आई है, जहां दो नाबालिग लड़कियों से 4 दरिंदों ने 16 दिनों तक गैंगरेप किया है। चारों आरोपी ऑटो ड्राइवर बताए जा रहे हैं, जिन्होंने गढ़वा स्टेशन से दोनों लड़कियों को अगवा कर बंधक बना लिया था। दोनों पीड़ित लड़कियां बीते 21 जून से लापता थीं। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि बरवाडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली दोनों लड़कियां बीते 21 जून को अपनी दोस्त के यहां किसी काम से गई थीं। दोनों जब अपनी दोस्त के घर पहुंची तो वह घर में मौजूद नहीं थी। फोन पर बात करने के बाद दोनों लड़कियों की दोस्त ने उन्हें इंतजार करने को कहा। दोनों लड़कियां गढ़वा रेलवे स्टेशन के बाहर अपनी दोस्त के आने का इंतजार कर रहीं थीं। इसी दौरान चार ऑटो चालकों ने उन्हें जबरन अपनी ऑटो में बैठा लिया और कमरे में बंधक बनाकर 16 दिनों तक दोनों के साथ गैंगरेप किया।


उधर, लड़कियों के घर वापस नहीं पहुंचने पर परेशान परिजन पुलिस के पास पहुंचे और दोनों के लापता होने की जानकारी दी। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और लड़कियों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता लगा लिया कि वे कहां हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रितिक नवरंग, अजय कुमार केसरी, आशीष कुमार और कुणाल कुमार गुप्ता शामिल हैं।