ब्रेकिंग
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

झारखंड: होटल में चाय पी रहे दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, वारदात में नक्सलियों के शामिल होने की आशंका

RANCHI: खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने होटल में बैठकर चाय पी रहे दो लोगों को गोली मार दी। गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देन

झारखंड: होटल में चाय पी रहे दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, वारदात में नक्सलियों के शामिल होने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने होटल में बैठकर चाय पी रहे दो लोगों को गोली मार दी। गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों का इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया है। घटना रातू थाना क्षेत्र के हाजी के चौक के पास स्थित एक होटल की है।


अपराधियों की गोली से घायल हुए दोनों लोगों की पहचान जब्बार अंसारी और इलिहास अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बदमाश होटल मालिक और जमीन कारोबारी कमरुल हक की हत्या करने की नियत से वहां पहुंचे थे। गोलीबारी की घटना से तुरंत पहले कमरुल हक वहां से निकल गए थे। उन्हीं की हत्या के लिए अपराधियों ने फायरिंग की है जिसमें होटल में चाय पी रहे दो लोगों को गोली लग गई।


गोली चलने के बाद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे, जिसका फायदा उठाते हुए बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। इस वारदात में नक्सलियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही टीपीसी के नक्सलियों ने कमरुल हक से लेवी के तौर पर 50 लाख रुपए की मांग की थी और लेवी के पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है।