ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

झारखंड: दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, हथियार दिखाकर कारोबारी के स्टाफ से लूट लिए लाखों रुपए

DHANBAD: बड़ी खबर धनबाद से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक कारोबारी के स्टाफ से लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

झारखंड: दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, हथियार दिखाकर कारोबारी के स्टाफ से लूट लिए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DHANBAD: बड़ी खबर धनबाद से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक कारोबारी के स्टाफ से लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और बदमाशों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। घटना सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड की है।


बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड में एक कारोबारी का स्टाफ मंगलवार की दोपहर जिले के अलग अलग इलाको से कलेक्ट किए गेहूं के पैसे को कारोबारी को देने जा रहा था।इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने हथियार दिखाकर उसके पास मौजूद 3 लाख 72 हजार रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। कारोबारी द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले के छानबीन में जुट गई है।


अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। अपराधियों की धर पकड़ के लिए इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। वहीं एक दूसरी घटना में बाइक सवार अपराधियों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन लिया। बता दें कि जिले में एक बार फिर से बाइकर्स गैंग सक्रिय हो गया है और एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहा है।