ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Jharkhand Crime News: मोहम्मद फिरोज ने मिथुन बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, पहली पत्नी ने बिगाड़ दिया सारा खेला

Jharkhand News: झारखंड के मोहम्मद फिरोज ने मिथुन बनकर बिहार की हिंदू लड़की को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया और बाद में उससे शादी रचा ली लेकिन युवक की पहली पत्नी ने ही सारा खेल बिगाड़ दिया।

crime news
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर लड़की से शादी रचा ली लेकिन युवक की पहली पत्नी से पति की शादी की बात सुनकर सारा खेल बिगाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


दरअसल, साहिबगंज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद फिरोज ने बिहार के कटिहार की एक लड़की को झांसा देकर उसके साथ प्रेम विवाह कर लिया था। फिरोज ने लड़की को अपना नाम मिथुन बताया था। इस बात की जानकारी जैसे ही युवक की पहली पत्नी निकहत परवीन को हुई उसने पुलिस के सामने सारी सच्चाई बयां कर दी।


पुलिस की मानें तो महादेवगंज के रहने वाले फिरोज ने मिथुन कुमार राजवंशी बनकर सोशल मीडिया के जरिए कटिहार की हिंदू लड़की से संपर्क साधा। उसने खुद को सीआरपीएफ का जवान बताया और समय बीतने के साथ लड़की को शादी का झांसा देकर साहिबगंज लेकर चला आया। जिसके बाद युवक की पहली पत्नी अपने पति को पकड़कर थाने ले आई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।


नगर थाना की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कोर्ट में लड़की का बयान दर्ज कराया गया है। यह घटना इलाके के लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई है।