ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

झारखंड: कालाबाजारी की जांच करने पहुंची थी अधिकारियों की टीम, मुखिया के इशारे पर ग्रामीणों ने बोला हमला

SIMDEGA: खबर झारखंड के सिमडेगा से आ रही है, जहां पीडीएस दुकानदार द्वारा कालाबाजारी किए जाने की सूचना पर जांच के लिए पहुंचे कार्यपालक दंडाधिकारी पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना मुफस्सि

झारखंड: कालाबाजारी की जांच करने पहुंची थी अधिकारियों की टीम, मुखिया के इशारे पर ग्रामीणों ने बोला हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIMDEGA: खबर झारखंड के सिमडेगा से आ रही है, जहां पीडीएस दुकानदार द्वारा कालाबाजारी किए जाने की सूचना पर जांच के लिए पहुंचे कार्यपालक दंडाधिकारी पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोचेडेगा गांव की है। घालय कार्यपालक दंडाधिकारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि कोचेडेगा गांव के पीडीएस दुकानदार द्वारा राशन की कालाबाजारी किए जाने की सूचना मुखिया शिशिर टोप्पो ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी थी। प्राप्त सूचना के आधार पर देर रात पुलिस बल के साथ सीओ प्रताप मिंज और डीपीआरओ पंकज भगत जांच के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान मुखिया ने ग्रामीणों को भड़का दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों पर हमला बोल दिया।


ग्रामीणों के हमले में डीपीआरओ पंकज भगत घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक जांच के लिए पहुंचे सीओ ग्रामीणों से राशन कालाबाजारी के संबंध में जानकारी ले रहे हैं। इसी क्रम में मुखिया ने डीपीआरओ पर धारा 107 की सुनवाई के मामले पर बहस की और इसके बाद घटना घटी। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अधिकारी शराब के नशे में धुत थे और ग्रामीणों के साथ गाली गलौज कर रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।