ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज

झारखंड: ACB के हत्थे चढ़ा घूसखोर वनकर्मी, टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा

KODERMA: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में हजारीबाग से कोडरमा पहुंची एसीबी की टीम ने एक वनरक्षी को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा। ए

झारखंड: ACB के हत्थे चढ़ा घूसखोर वनकर्मी, टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KODERMA: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में हजारीबाग से कोडरमा पहुंची एसीबी की टीम ने एक वनरक्षी को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा। एसीबी की इस कार्रवाई से गड़कंप मच गया है।


दरअसल, कोडरमा थाना क्षेत्र के रहने वाले सूरज कुमार अर्जुन मोदी के भूमि पर लगे युकेलिप्टस के पेड़ को खरीदा था। पेड़ की लकड़ी को आरा तक ले जाने के लिए वनरक्षी की जरुरत होती है। सूरज ने जब कोडरमा वन प्रमंडल के वनरक्षी अमरेन्द्र कुमार से संपर्क साधा तो उसने पांच हजार रुपए की डिमांड कर दी।


काफी मिन्नतों को बाद भी जब वनकर्मी बिना पैसों के काम करने को तैयार नहीं हुआ तो सूरज ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। सूरज की शिकायत की जांच करने पर एसीबी ने मामले को सही पाया। इसके बाद एसीबी की टीम ने मंगलवार को कोडरमा पहुंची और आरोपी वनकर्मी को चार हजार रूपया घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा।