ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

झाड़फूंक के लिए पहुंची थी नाबालिग लड़की, मस्जिद के हाफिज ने किया गंदा काम

DESK: 15 साल की बीमार लड़की अपनी मां के साथ मस्जिद के हाफिज पास झाड़फूंक कराने गयी थी। उसे क्या पता था कि वहां उसकी इज्जत लूट ली जाएगी। हाफिज ने बीमार लड़की की मजबुरी का फायदा

झाड़फूंक के लिए पहुंची थी नाबालिग लड़की, मस्जिद के हाफिज ने किया गंदा काम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: 15 साल की बीमार लड़की अपनी मां के साथ मस्जिद के हाफिज पास झाड़फूंक कराने गयी थी। उसे क्या पता था कि वहां उसकी इज्जत लूट ली जाएगी। हाफिज ने बीमार लड़की की मजबुरी का फायदा उठाया। हाफिज ने झाड़फूंक के बहाने बच्ची के साथ रेप किया वो भी एक बार नहीं बल्कि दो बार उसकी इज्जत लूटी गयी। लेकिन लड़की की मां को भी इस बात की भनक तक नहीं लगी। जब पिता को इस बात की जानकारी हुई तो आरोपी हाफिज के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। केस दर्ज होने के बाद हाफिज मौके से फरार हो गया। अब पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार जब हाफिज ने दूसरी बार गंदा काम किया तब लड़की ने मां को सारी बातें बता दी जिसके बाद समाज के डर के कारण उसने भी इस बात को दबा लिया किसी को नहीं बतायी। यहां तक कि अपने पति को भी इसकी जानकारी नहीं दी। महिला का पति मुंबई में रहकर काम करता था। एक दिन जब मुंबई से अपने घर लखनऊ पहुंचा तब पिता को देख बेटी चिख चिख कर रोने लगी।


 उसके रोने से पिता भी हैरान रह गये। उन्होंने पत्नी और बेटी को बिठाया और रोने की वजह जानने की कोशिश की तब जो कुछ पता चला उसे सुनकर पिता के पैर तले जमीन खिसक गया। आनन फानन में वे पीड़िता और उनकी मां को लेकर थाने पहुंचे जहां पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। फिर थाने मे आरोपी हाफिज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। 


आरोपी हाफिज फखरे आलम कनकहा मस्जिद में रहता है। वह उन्नाव जिले के दरियापुर का रहने वाला है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी हाफिज की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मस्जिद के हाफिज की यह शर्मनाक करतूत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है। मोहन लालगंज इलाके की रहने वाला पीड़ित परिवार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।