ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

झारखंड में बेखौफ हुए अपराधी ! माही रेस्टोरेंट के मालिक को बाइक सवार बदमाशों में मारी 3 गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

RANCHI : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के रामगढ़ के पतरातू सामने आ रही है। यहां लबगा पंचायत के जिंदल रोड स्थित माही रेस्टोरेंट के मालिक राजेंद्र कुमार उर्फ रोशन की अज्ञात अपराधियों ने ग

झारखंड में बेखौफ हुए अपराधी ! माही रेस्टोरेंट के मालिक को बाइक सवार बदमाशों में मारी 3 गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के रामगढ़ के पतरातू सामने आ रही है। यहां लबगा पंचायत के जिंदल रोड स्थित माही रेस्टोरेंट के मालिक राजेंद्र कुमार उर्फ रोशन की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बाइक से पहुंचे अपराधियों ने रेस्टोरेंट के मालिक रोशन परअंधाधूंध फायरिंग कर दी। जिसमें उन्हें तीन गोलियां लगी है।  


मिली जानकारी के मुताबिक, रोशन को सिर और सीने पर गोली लगने ने वो गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें  गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  इस घटनाना की सूचना मिलते ही पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी तथा बासल ओपी के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अपराधियों की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। 


इधर, इस मामले को लेकर भाजपा नेता और पूर्व सीएम रघुवर दास ने ट्विट करते हुए हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा है।  रघुवर दास ने लिखा है कि- हेमंत सरकार सत्ता के नशे में चूर है। राज्य में नेता, व्यापारी, जज-वकील, पत्रकार, आम लोग आज कोई सुरक्षित नहीं है। काफी मेहनत करके भाजपा की डबल इंजन सरकार ने राज्य में अपराधियों पर नकेल कसी थी। सारे अपराधी बिल में दुबक गए थे। माफिया और सिंडिकेट से चलने वाली हेमंत सरकार में उनमें फिर से हिम्मत आ गई। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।