ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

जींस पहनने से पति ने मना किया तो गुस्साई पत्नी ने कर दिया मर्डर, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

DESK: शादी के दो महीने भी नहीं हुए थे कि पत्नी ने पति की चाकू के गोदकर हत्या कर दी। पत्नी ने ऐसा क्यों किया यह जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल दो महीने पहले ही दोनों क

जींस पहनने से पति ने मना किया तो गुस्साई पत्नी ने कर दिया मर्डर, दो महीने पहले ही हुई थी शादी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: शादी के दो महीने भी नहीं हुए थे कि पत्नी ने पति की चाकू के गोदकर हत्या कर दी। पत्नी ने ऐसा क्यों किया यह जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल दो महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पत्नी जींस पहनकर घर से बाहर निकलती थी जो उसके पति को अच्छा नहीं लगता था। पति इस बात से परेशान रहता था कि इलाके के लोग क्या कहेंगे। अभी दो महीने पहले ही शादी हुई है और बहू जींस पहनकर घूम रही है। इस बात को लेकर उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन पत्नी गुस्से से लाल हो गयी और चाकू से हमला कर पति की जान ले ली। 


कलयुगी पत्नी की यह करतूत झारखंड के जामताड़ा जिले की है। जहां जोड़भीटा गांव में एक पत्नी ने महज इस बात पर पति की हत्या कर दी क्योंकि पति ने जींस पहनकर घर से बाहर नहीं निकलने की बात कही थी। जो महिला को नागवार गुजरा। उसकी इस हरकत की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।


दरअसल जींस पहनकर पत्नी मेला देखने गयी थी। वही पति घर पर उसका इंतजार कर रहा था। जब पत्नी घर आई तब उसे देखकर पति हैरान रह गया। कहने लगा कि तुम जींस पहनकर बाहर नहीं निकला करो। समाज के लोग क्या कहेंगे। इतना सुनते ही पत्नी आग-बबुला हो गयी। वह आव देखा ना ताव किचेन से चाकू लेकर उसने पति पर हमला कर दिया। जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।


मिली जानकारी के अनुसार जोड़भीटा गांव के रहने वाले आंदोलन टूडू की दो महीने पहले पुष्पा हेंब्रम से शादी हुई थी।  शादी के दो महीने बाद पुष्पा जींस पहनकर घर से बाहर निकली तो पति ने इस पर आपत्ति जतायी जो पत्नी को नागवार गुजरा। उसने चाकू मारकर पति की हत्या कर दी। खुद पुष्पा ने भी चाकू मारने की बात को स्वीकारा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वही आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है।