ब्रेकिंग
लखीसराय के अशोक धाम में करंट का कहर, 7 महिलाओं की मौत; घायलों की सूची जारी, मृतकों की पहचान में जुटा प्रशासनBihar News : लखीसराय अशोकधाम हादसे पर सीएम सम्राट ने जताया दुख, घायलों के इलाज के लिए दिए त्वरित निर्देशBihar News : लखीसराय हादसे में बिजली के खंभे ने बढ़ाया कहर, करंट की चपेट में आए श्रद्धालु; भगदड़ से भी बिगड़े हालातअशोक धाम मंदिर में भगदड़ कैसे हुई? भीड़, रास्ते और अव्यवस्था के एंगल से समझिए पूरी घटनाअशोक धाम मंदिर में करंट से हड़कंप, भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबरलखीसराय के अशोक धाम में करंट का कहर, 7 महिलाओं की मौत; घायलों की सूची जारी, मृतकों की पहचान में जुटा प्रशासनBihar News : लखीसराय अशोकधाम हादसे पर सीएम सम्राट ने जताया दुख, घायलों के इलाज के लिए दिए त्वरित निर्देशBihar News : लखीसराय हादसे में बिजली के खंभे ने बढ़ाया कहर, करंट की चपेट में आए श्रद्धालु; भगदड़ से भी बिगड़े हालातअशोक धाम मंदिर में भगदड़ कैसे हुई? भीड़, रास्ते और अव्यवस्था के एंगल से समझिए पूरी घटनाअशोक धाम मंदिर में करंट से हड़कंप, भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबर

जहानाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

जहानाबाद के भेलावर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डेढ़ सैया स्कूल के पास हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बिहार के जहानाबाद जिले से आ रही है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना भेलावर थाना क्षेत्र स्थित डेढ़ सैया स्कूल के पास सोमवार देर शाम करीब 8 बजे की है। मृतक की पहचान चातर गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में की गई है।


बताया जाता है कि पुरानी दुश्मनी के कारण अपराधियों ने दीपक को निशाना बनाया। बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि युवक को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। जांच के दौरान गर्दन के पीछे एक गहरा निशान मिला है। डॉक्टर ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला गोली लगने का प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।


घटना की सूचना मिलते ही भेलावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। वही पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।