ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: PMCH से कैदी फरार होने के मामले में दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद में लापरवाह दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. पुलिस कस्टडी से कैदी के फरार होने के मामले में यह कार्रवाई हुई है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते एसपी विनीत कुमार ने घोसी थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर विनय सिंह, सिपाही नीरज कुमार और चौकीदार ब्रजेश कुमार को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक आरोपित के पुलिस कस्टडी से फरार हो जाने के मामले में की गई है।


जानकारी के अनुसार, 16 जून को घोसी थाना के समीप स्थित एसबीआई बैंक से रुपए निकालकर लौट रही सुजातपुर गांव निवासी एक महिला से बाइक सवार दो उचक्कों ने 2.82 लाख की छिनतई कर ली थी। भागने के दौरान एक आरोपी ओडिशा निवासी चंदन राऊत को स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया था।


आरोपी को पहले जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान वह हथकड़ी खिसकाकर पुलिसकर्मियों को चकमा देते हुए फरार हो गया। उसकी निगरानी में तीनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी।


इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने अपराधी के पुलिस अभिरक्षा से फरार हो जाना बेहद गंभीर लापरवाही माना और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने की अनुशंसा कर दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता