ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

जहानाबाद: जमीन विवाद में दादा ने पोते को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

जहानाबाद के मिस्तरगंज गांव में जमीन विवाद में दादा ने अपने ही पोते को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar
कलयुगी दादा की करतूत
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: बिहार में ज्यादातर क्राइम की घटनाए जमीन के लिए हो रही है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की बहाली इस उद्धेश्य से की गई कि अब जमीन संबंधी विवाद खत्म होगा लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। कोई ऐसा दिन नहीं है, जब जमीन के विवाद में आपराधिक वारदातों को अंजाम नहीं दिया जाता। पटना के प्रसिद्ध उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या भी जमीन के विवाद को लेकर कर दी गयी थी। अब ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है..


 जहां जमीन के विवाद को लेकर एक कलयुगी दादा ने अपने पोते को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में पोते को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।  घटना जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मिस्तरगंज गांव का है जहां धान की रोपनी और जमीन के विवाद को लेकर दो गोतिया आपस में भिड़ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि दादा ने घर से बंदूक लाकर गोली चला दिया। जिसमें राजीव कुमार को गोली लग गई। 


गोली लगने से घायल राजीव कुमार जो रिश्ते में पोता लगता है वह बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। जिसके बाद आनन फानन में परिवार वालों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहाँ डॉक्टरों की टीम ने इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। वही इस मामले में मखदुमपुर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि धान रोपने में दो पक्षों के गोतिया में विवाद हुआ और देखते हैं देखते विवाद इतना बढ़ गया एक पक्ष के द्वारा गोली चला दी गई जिसमें गोली राजीव नाम के एक युवक को लगी है इस घटना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई।