ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime news: संपत्ति के विवाद को लेकर जमकर हुई चाकूबाजी, बड़े भाई ने छोटे को चाकू से गोदा

Bihar Crime news: बिहार के जहानाबाद में एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को चाकू से गोद डाला. संपत्ति के विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

Bihar Crime news
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime news: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरह आपसी विवाद में अपने ही अपनों का खून बहा रहे हैं। ताजा घटना जहानाबाद से सामने आई है, जहां संपत्ति विवाद में भाई ने ही भाई को चाकू से गोद डाला।


दरअसल, जहानाबाद के कडौना थाना क्षेत्र के सेवनन गांव में संपति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। घायल राजू कुमार ने बताया कि वह अपने घर मे बैठा हुआ था, तभी उसके भाई ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। 


ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाई में संपति के लेकर काफी पहले से विवाद चला आ रहा था। जिसके बाद विवाद बढ़ते बढ़ते आज दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। इस मामले में घायल की पत्नी राबिता देवी ने स्थानीए कडौना थाना में लिखित आबेदन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता