ब्रेकिंग
जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

बिजली कर्मी को घेरकर मारी दो गोलियां, बांह और छाती में लगी गोली; गंभीर हालत में PMCH रेफर

Bihar Crime News: जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अपराधियों ने बिजली कर्मी सन्नी कुमार को गोली मार दी। रघुनाथपुर के पास हुई फायरिंग में सन्नी की बांह और छाती में गोली लगी, जिसके बाद उसे पीएमसीएच रेफर किया गया।

Bihar Crime News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अपराधियों ने एक बिजली कर्मी को गोली मार दी। रघुनाथपुर गांव के समीप हुई गोलीबारी में चिमनी पर टोला निवासी सन्नी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बांह और छाती में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।



बताया जा रहा है कि सन्नी कुमार रविवार देर रात मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था। रघुनाथपुर के समीप पहुंचते ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान आरोपियों ने हथियार निकालकर फायरिंग कर दी।



घटना में करीब तीन राउंड गोली चलने की बात सामने आई है। इनमें एक गोली मिस हो गई, जबकि दो गोलियां सन्नी की बांह और छाती में लगीं। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे।



गोली लगने के बाद सन्नी सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।



हुलासगंज थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि गोलीबारी रविवार देर रात हुई है। घायल के परिजनों ने पुलिस को तीन लोगों के नाम बताए हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस के अनुसार घायल युवक और तीनों नामजद आरोपी एक ही गांव के चिमनी पर टोला के रहने वाले हैं।



थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। इसके बावजूद पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस फिलहाल गोलीबारी के पीछे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता