ब्रेकिंग
Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: दशहरा पर बिहार में अलर्ट! सभी अस्पतालों को निर्देश, डॉक्टरों की ड्यूटी से लेकर इमरजेंसी तक होगी जांच✦Bihar News: मामी की जान बचाने की कोशिश बनी काल, पोखर में डूबने से मामा-भांजी की मौत✦Bihar News: नवादा में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला, महिला सिपाही का वीडियो बनाने पर बवाल; 11 गिरफ्तार✦Bihar STET 2026: इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर से परीक्षा; तुरंत करें डाउनलोड✦Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: दशहरा पर बिहार में अलर्ट! सभी अस्पतालों को निर्देश, डॉक्टरों की ड्यूटी से लेकर इमरजेंसी तक होगी जांच✦Bihar News: मामी की जान बचाने की कोशिश बनी काल, पोखर में डूबने से मामा-भांजी की मौत✦Bihar News: नवादा में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला, महिला सिपाही का वीडियो बनाने पर बवाल; 11 गिरफ्तार✦Bihar STET 2026: इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर से परीक्षा; तुरंत करें डाउनलोड

जेडीयू नेता सौरभ की हत्या की एसआईटी जांच की मांग, पुनपुन में मृतक के परिजनों से मिले राजू दानवीर

PATNA: समाजसेवी राजू दानवीर ने आज पुनपुन में जदयू युवा नेता सौरभ की हत्या मामले की एसआईटी जांच की मांग सरकार से की। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क

 जेडीयू नेता सौरभ की हत्या की एसआईटी जांच की मांग, पुनपुन में मृतक के परिजनों से मिले राजू दानवीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: समाजसेवी राजू दानवीर ने आज पुनपुन में जदयू युवा नेता सौरभ की हत्या मामले की एसआईटी जांच की मांग सरकार से की। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा है कि खराब कानून व्यवस्था से बड़े अपराधियों के मनोबल का परिणाम है कि आज राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है। बदहाल कानून व्यवस्था से अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। इस वजह से मुख्यमंत्री आवास और पुलिस मुख्यालय से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अंजाम दिया गया इसकी करी निंदा के साथ-साथ मैं अपनी गहरी शोक संवेदना भी व्यक्त करता हूं। 


राजू दानवीर ने उक्त बातें आज पुनपुन में दिवंगत जदयू युवा नेता सौरभ के परिजनों से मिलने के बाद कहीं। उनके साथ पटेल सेवा के भी लोग मौजूद रहे जिन्होंने सौरभ के लिए न्याय की मांगकी।  राजू दानवीर ने कहा कि अपराधी दिन हो या रात बेखौफ होकर हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और प्रशासन खानापूर्ति कर रही है। चुनाव का माहौल है हर जगह जाकर मुख्यमंत्री जी कानून की राज की बात कर रहे हैं और अपराधी उनके कानून को धत्ता बता रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चुनावी सभा में नेताओं द्वारा जमकर झूठ बोले जाते हैं और हकीकत में जमीनी स्थिति यह है कि बिहार की जनता भयभीत है किसी को नहीं पता कि कब किसकी कहां कौन गोली मारकर हत्या कर दे। 


उन्होंने कहा कि इसलिए हम इस मामले में सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हैं और मामले की एसआईटी जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की भी मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तादी के साथ काम करें तो अपराध की घटनाओं में कमी लाया जा सकता है और इससे अपराधियों की मनोबल को तोड़ा जा सकता है। 


वही पटेल सेना के लोगों ने कहा कि सौरभ की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन हम उसके लिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। सरकार अगर इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो हम बड़े से बड़ा आंदोलन कर सौरभ के परिजनों को न्याय दिलाने का काम करेंगे। जेडीयू नेता सौरभ की हत्या की एसआईटी जांच की मांग, पुनपुन में मृतक के परिजनों से मिले राजू दानवीर जेडीयू नेता सौरभ की हत्या की एसआईटी जांच की मांग, पुनपुन में मृतक के परिजनों से मिले राजू दानवीर जेडीयू नेता सौरभ की हत्या की एसआईटी जांच की मांग, पुनपुन में मृतक के परिजनों से मिले राजू दानवीर जेडीयू नेता सौरभ की हत्या की एसआईटी जांच की मांग, पुनपुन में मृतक के परिजनों से मिले राजू दानवीर

 जेडीयू नेता सौरभ की हत्या की एसआईटी जांच की मांग, पुनपुन में मृतक के परिजनों से मिले राजू दानवीर

 जेडीयू नेता सौरभ की हत्या की एसआईटी जांच की मांग, पुनपुन में मृतक के परिजनों से मिले राजू दानवीर

टैग्स