ब्रेकिंग
रेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियतबिहार में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, 16 जिलों में भारी बारिश और 70 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..रेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियतबिहार में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, 16 जिलों में भारी बारिश और 70 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..

JDU नेता की दबंगई आई सामने, पूर्व सीओ के ड्राइवर को सरेआम नंगा कर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

NAWADA: नवादा में जदयू नेता व रविकांत पूनम बीएड कॉलेज के डायरेक्टर अजय सिंह की दबंगई सामने आई है। जहां जदयू नेता ने नारदीगंज के पूर्व सीओ के ड्राइवर को सरेआम नंगा कर जमकर पीटा

JDU नेता की दबंगई आई सामने, पूर्व सीओ के ड्राइवर को सरेआम नंगा कर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा में जदयू नेता व रविकांत पूनम बीएड कॉलेज के डायरेक्टर अजय सिंह की दबंगई सामने आई है। जहां जदयू नेता ने नारदीगंज के पूर्व सीओ के ड्राइवर को सरेआम नंगा कर जमकर पीटा अब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित ड्राइवर धर्म राज कुमार सीओ के पति संतोष कुमार व अन्य लोगों के साथ एक कार पर सवार होकर झारखंड स्थित देवघर पूजा करने जा रहे थे।


तभी बीच रास्ते वरिसलीगंज थाना क्षेत्र के दोसूत गांव के पास जदयू नेता ने कार को रुकवा कर सभी को कार से उतार कर वाहन चालक को सरेराह नंगा कर पिटाई कर दी। वहीं इस घटना से हताश पीड़ित वाहन चालक धर्मराज कुमार ने इसकी लिखित शिकायत स्थानीय थाना पुलिस से की है। 


पुलिस से पीड़ित चालक ने सुरक्षा की गुहार लगायी है। पीड़ित द्वारा मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। वहीं नवादा एस.पी.अम्बरीष राहुल ने बताया कि मामला आज उनके संज्ञान में आया है। पीड़ित ड्राइवर द्वारा मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता