ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

JDU नेता जवाहर यादव हत्याकांड का खुलासा, शूटर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख में दी गई थी सुपारी

SAHARSA: सहरसा में जेडीयू नेता जवाहर यादव की हत्या की गयी थी। इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा लेने का दावा पुलिस ने किया है। घटना के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताया गया है। पुलिस

JDU नेता जवाहर यादव हत्याकांड का खुलासा, शूटर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख में दी गई थी सुपारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा में जेडीयू नेता जवाहर यादव की हत्या की गयी थी। इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा लेने का दावा पुलिस ने किया है। घटना के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताया गया है। पुलिस ने शूटर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जवाहर यादव की हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी दी गई थी।


 मामले का खुलासा करते हुए सहरसा एसपी हिमांशु ने बताया कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष बरियाही निवासी जवाहर यादव की हत्या दस लाख में डील हुई थी। पांच लाख रुपए घटना पहले और पांच लाख बाद में देने की बात तय हुई थी। घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। जिसमें पुलिस उपाधिक्षक मुख्यालय-02, पुलिस उपाधीक्षक साईबर, थानाध्यक्ष बनगाँव व सौरबाजार एवं तकनीकी शाखा को शामिल किया गया था। गठित टीम द्वारा इंट्री एवं एक्जीट का पता लगाने हेतु घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को भी खंगाला गया। 


गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर इस घटना के प्राथमिक नामजद अभियुक्त आशीष आनंद को बनगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राजौरा चौक से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। बताया कि इस घटना में उसके अलावे बरियाही के ही रहने वाले अन्य तीन युवक राजा कुमार, रवि राज उर्फ पोलु एवं बाल किशन कुमार भी शामिल था। 


गिरफ्तार अपराधी आशीष आनंद के निशानदेही पर घटना में शामिल उक्त तीनों अपराधियों को भी बनगाँव थाना क्षेत्र में ही स्थित ग्लास फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल एवं उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा एवं मोबाईल सहयोगी ब्रजेश कुमार के पास से बरामद कर गिरफ्तार किया गया। 


घटना का कारण गिरफ्तार अपराधियों से गहनता से पूछताछ करने पर उनलोगो के द्वारा बताया गया की जमीन विवाद के कारण पुरानी रंजिश के कारण संतोष गुप्ता और नरेश गुप्ता पिता - भोला गुप्ता बरियाही बाजार के द्वारा जान मारने की 10 लाख की सुपारी दी गई थी। जिसमें पाँच लाख घटना करने पर एवं बाकि राशि बाद में देने कि बात बताई। 


इस घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। मालूम हो कि बीते 16 अगस्त को बनगाँव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम-बरियाही बस्ती निवासी जदयू प्रखंड अध्यक्ष जवाहर प्रसाद यादव पिता स्व विंदेशवरी यादव को अज्ञात अपराधियों द्वारा बरियाही बाजार स्थित कालाली चौक के पास मुकेश कुमार ठाकुर के सैलून में घुसकर गोली मारकर हत्त्या कर दी थी।

JDU नेता जवाहर यादव हत्याकांड का खुलासा, शूटर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख में दी गई थी सुपारी

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता